लाइव न्यूज़ :

मुंबई में सिलेंडर के गोदाम में आग लगने से चार लोग झुलसे

By भाषा | Updated: February 11, 2021 00:53 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी मुंबई के उपनगर अंधेरी स्थित एलपीजी सिलेंडर के एक गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से चार लोग झुलस गए। आग से आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी उपनगर के वर्सोवा इलाके में यारी रोड स्थित गोदाम में सिलेंडर फटने से सुबह करीब नौ बजकर 40 मिनट पर आग लग गई। पड़ोस के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गोदाम के मालिक को कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग से चार लोग झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी कूपर अस्पताल ले जाया गया। चार घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया गया। ये चारों श्रमिक हैं।

आग से दो लोग 40 प्रतिशत तक झुलस गए जबकि बाकी दो लोग 60 प्रतिशत तक झुलस गए।

अधिकारियों के मुताबिक गोदाम में कई एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे और आग लगने के दौरान उनमें से कई में विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण इलाके में दहशत फैल गयी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोदाम के 45 वर्षीय मालिक होती वदीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि गोदाम का संचालन इस आवासीय इलाके में अवैध तरीके से हो रहा था। गोदाम के मालिक को बृहस्पतिवार को अंधेरी में एक अदालत के समक्ष पेश किया गया जाएगा।

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और उप मेयर सुहास वाडकर ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए कूपर अस्पताल गए।

मेयर ने आसपास के बाशिंदों से भी बातचीत की जिनके मकानों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने अधिकारियों को उचित मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो