लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में दो बहनों के साथ चार लोगों ने किया बलात्कार, फिा जबरन जहर खिलाया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 21:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 अगस्त हरियाणा के सोनीपत जिले में चार व्यक्तियों ने कथित रूप से दो बहनों के साथ बलात्कार किया एवं जबरन उन्हें जहर खिलाकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कुंडली थाने के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवासी मजदूर हैं जो इन लड़कियों के घर के समीप ही किराये के मकान में रहते हैं। वे 22 से 25 साल की उम्र के हैं।

कुमार के मुताबिक दोनों लड़कियां क्रमश: 14 एवं 16 साल की थीं और वे अपनी मां के साथ रहती थीं। उनकी मां मजदूरी करती थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच और छह अगस्त की दरम्यानी रात को आरोपी जबरन इन लड़कियों के घर में घुस गये और उन्होंने उनकी मां को धमकी दी। कुमार के अनुसार चारों ने दोनों बहनों के साथ कथित रूप से बलात्कार किया एवं बाद में उन्हें जबरन कीटनाशक पिलाया।

थाना प्रभारी के मुताबिक जब लड़कियों की हालत बिगड़ने लगी तब आरोपियों ने उनकी मां को पुलिस को यह बताने को कहा कि उनकी बेटियों को सांप ने काट लिया है ।

कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियों को दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां एक बहन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एवं दूसरी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘ अपनी जान के डर से शुरू में दोनों लड़कियों की मां ने अस्पताल के अधिकारियों से भी कहा कि दोनों बहनों को सांप ने डस लिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हमे संदेह था और, हमने महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्ची कहानी बता दी। ’’

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हमले एवं जहरखुरानी की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार तब पुलिस तुरंत हरकत में आयी और मंगलवार को चारों आरोपी पकड़ लिये गये।

एक अन्य संबंधित घटना में गुड़गांव की 17 साल की एक लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली और उसके परिवार ने एक युवक पर उसे परेशान करने एवं उसका पीछा करने का आरोप लगाया।

पटौदी थाने के प्रभारी दीपक संधू ने बताया कि लडकी ने छह अगस्त को अपने घर में छत से फांसी लगा ली। उसके परिवार ने पुलिस ने शिकायत दर्ज करायी कि एक युवक उसका पीछा करता था।

संधू ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos