लाइव न्यूज़ :

पंजाब के लुधियाना में एक ही परिवार के चार लोगों घर में मृत मिले

By भाषा | Updated: November 24, 2020 14:41 IST

Open in App

लुधियाना, 24 नवंबर पंजाब के लुधियाना के मयूर विहार कॉलोनी में एक परिवार के चार लोग अपने घर में मृत पाये गये हैं। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक एवं प्रॉपर्टी डीलर राजीव सूद घर में नहीं मिले हैं ।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा ने बताया कि हत्या के लिये तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान सूद की पत्नी सुनीता, बेटा आशीष, बहू गरिमा एवं 13 साल के पोते के रूप में पहचान की गयी है ।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया जब गरिमा के पिता उससे मिलने पहुंचे। जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचित किया ।

पुलिस ने इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की संभावना से इंकार नहीं किया है । उन्होंने बताया कि पुलिस को सूद की कार भी मिली है । यह पास के साउथ सिटी इलाके में एक स्थान पर खड़ी थी । वाहन जला हुआ मिला था हालांकि, इसमें कोई नहीं था ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जायेगा । इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया