लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या

By भाषा | Updated: November 25, 2021 17:34 IST

Open in App

प्रयागराज (उप्र) , 25 नवंबर प्रयागराज जिले के गंगापार स्थित फाफामऊ के लाल मोहन गंज गांव में बुधवार की रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि लाल मोहन गंज गांव में कल रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, ऐसा दिखाई दे रहा है कि चारों के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, ।

पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान फूलचंद (50), पत्नी मीनू देवी (45), बेटी सपना (17) और बेटा शिवा (13) के रूप में की गई है।

त्रिपाठी ने बताया कि सपना का शव कमरे के भीतर पड़ा मिला, जबकि बाकी तीन लोगों के शव बरामदे में थे। उनके अनुसार आज सुबह ही इस घटना की सूचना मिली और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। उनका कहना था कि इसके अलावा, परिवार के लोगों ने बताया कि 2019 और 2021 में इन्होंने (फूलचंद) भूमि के विवाद में कुछ लोगों के खिलाफ एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था लेकिन उस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी।

त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के आधार पर संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब