लाइव न्यूज़ :

जामताड़ा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो घालय

By भाषा | Updated: November 15, 2020 21:56 IST

Open in App

जामताड़ा, 15 नवंबर झारखंड के जामताड़ा जिले में रविवार को एक सड़क हादसे में छठ मनाने बिहार जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि धनबाद से कटिहार जा रही एक कार की जामताड़ा थाना क्षेत्र के सतसाल में रविवार को दूसरी ओर से आ रही पिकअप वैन से जोरदार टक्कर हो गयी जिससे कार में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पूरा परिवार छठ मनाने के लिए बिहार के कटिहार जिले में स्थित अपने गांव जा रहा था ।

जामताड़ा के उप उपायुक्त नमन प्रियेष लकड़ा ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान विश्वनाथ मिश्र (55), उनकी पत्नी यरस (50), बेटा सुमित मिश्र (32) तथा बहू रागिनी मिश्र (30) के रूप में की गयी है। दुर्घटना में पांच वर्ष की पोती खुशी और तीन वर्ष का पोता पियूष जख्मी हैं।

लकड़ा ने बताया कि विश्वनाथ मिश्र रिटायर्ड फौजी थे और फिलहाल धनबाद में मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय में कार्यरत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू