दुमका में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: October 5, 2019 14:46 IST2019-10-05T14:46:44+5:302019-10-05T14:46:44+5:30

घायलों को इलाज के लिये दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Four people killed, three injured after four-wheeler hit Dumka | दुमका में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत, तीन घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर

दुमका ज़िला के मसलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जामजोरी गांव में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बस के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े ये लोग तेज रफ्तार से आर रही टाटा मैजिक वाहन की चपेट में आ गए।

पुलिस अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया कि मरने वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिये दुमका सदर अस्पताल भेजा गया है जिनमें एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह वाहन जमशेदपुर से आ रहा था। उन्होंने बताया कि वाहन चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

Web Title: Four people killed, three injured after four-wheeler hit Dumka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे