लाइव न्यूज़ :

मप्र के भिंड जिले में सड़क हादसे में वैन में सवार चार लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: March 5, 2021 17:14 IST

Open in App

भिंड, (मप्र) पांच मार्च मध्य प्रदेश के भिंड जिले में ज्ञानेंद्रपुरा गांव के पास शुक्रवार को एक वाहन के किसी दूसरे वाहन से टकरा जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

भिंड के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कंचन ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे हुई है। उन्होंने बताया कि एक वैन में सवार लोग महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर से नेपाल जा रहे थे कि तभी एक अन्य वाहन से उनकी टक्कर हो गयी ।

उन्होंने बताया कि हादसे में वैन में सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये ।

उन्होंने बताया कि हादसे के उपरांत घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद उन्हें ग्वालियर के सरकारी अस्पताल में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि यह हादसा मेहगांव पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं