लाइव न्यूज़ :

बांध में गिरने से जीप में सवार चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:40 IST

छिंदवाड़ा जिले में एक जीप के अनियंत्रित होकर लबालब भरे माचागोरा बांध में गिर जाने से इसमें सवार चार लोगों की गुरूवार की शाम मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में से तीन की पहचान नीरज साहू (32), अनिल साहू (35), रोहित साहू (29) के रूप में की गई है।इस जीप के चालक की भी इस हादसे में डूबने से मौत हुई है।

छिंदवाड़ा जिले में एक जीप के अनियंत्रित होकर लबालब भरे माचागोरा बांध में गिर जाने से इसमें सवार चार लोगों की गुरूवार की शाम मौत हो गई। छिंदवाड़ा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान नीरज साहू (32), अनिल साहू (35), रोहित साहू (29) के रूप में की गई है।

इनके अलावा, इस जीप के चालक की भी इस हादसे में डूबने से मौत हुई है। गर्ग ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से जीप को बांध से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि बाद में बहुत तलाशी के बाद गोताखोरों की मदद से चारों शवों को भी बाहर निकाला गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग