लाइव न्यूज़ :

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, 20 घायल

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:11 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 25 मई उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के नजदीक मंगलवार को दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

बबेरू क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन कस्बे के नजदीक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आमने-सामने भिड़ गयीं। इस हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी मृतक और घायल सहेवा गांव के रहने वाले हैं और एक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 35 महिला-पुरुष सवार थे।

सीओ ने बताया कि घायलों में पांच की हालत ज्यादा नाजुक है, सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान करवाई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब