लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत, 17 अन्य बीमार

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:40 IST

Open in App

बुलन्दशहर, आठ जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जनपद के सिकन्दराबाद थानाक्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि 17 अन्य बीमार हो गये हैं। बीमार व्यक्तियों में से पांच की हालत गम्भीर बतायी गई है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

बुलन्दशहर के जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्तियों ने गांव के ही कुलदीप नामक व्यक्ति से शराब खरीदी थी और उसका सेवन किया था। उन्होंने बताया कि इसके सेवन से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 17 अन्य बीमार हो गये जिनमें पांच की हालत गम्भीर बतायी गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा बीमार व्यक्तियों को जिला अस्पताल व निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों के ढांढस बधाते हुए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव मदद दिलाये जाने का आश्वसान दिया। उन्होंने साथ ही आरोपी कुलदीप व अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात भी कही।

उधर बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने सिकन्दराबाद के थानाप्रभारी, चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आरोपी कुलदीप के तीन परिजनों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुलदीप को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के लिखाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह