लाइव न्यूज़ :

भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प में चार लोग घायल, चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:24 IST

Open in App

जयपुर, नौ जुलाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति पर अत्याचारों में वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को राजधानी जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने जब धरने पर बैठे लोगों को उठाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

जयपुर के पुलिस आयुक्त आंनद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान चार-पांच लोगों को मामूली चोट आई। इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बनीपार्क थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट सर्किल पर चार प्रदर्शनकारियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने भाजयुमो के घायल कार्यकर्ताओं से सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी।

इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा भी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो