लाइव न्यूज़ :

इंदौर जा रही बस के कोटा में खड्ड में गिरने से चार लोग घायल

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:54 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), आठ जनवरी कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बस के करीब 30 फुट गहरे खड्ड में गिरने से चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि निजी बस में चालक और उसके दो सहायक (खलासी) के अलावा 17 यात्री सवार थे। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे, राष्ट्रीय राजमार्ग -52 के पास एबली महल में हुआ।

यह इलाका मोदक पुलिस थाना क्षेत्र में आता है।

थाना प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि हादसे में कम से कम चार लोग घायल हो गए, जिन्हें कोटा और झालावाड़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सिंह ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक को शुक्रवार सुबह घायलों का बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भी भेजा गया था , ताकि घटना के उचित कारण का पता लगाया जा सके।

उन्होंने बताया कि बस जयपुर से इंदौर जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं