लाइव न्यूज़ :

नोएडा में दो महिलाओं समेत चार लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:33 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 18सितंबर गौतमबुद्ध नगर जिले में कथित तौर पर विभिन्न घटनाओं में दो महिलाओं समेत चार लोगों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र में रहने वाली प्रभा (28) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले संदीप रावत (30) ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले रिंकू (30) ने अज्ञात कारणों के चलते तेजाब पी लिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल