लाइव न्यूज़ :

टैंकर में घुसी कार, कार सवार परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:16 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवम्बर राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क किनारे खड़े टैंकर में एक फॉर्च्यूनर कार जा घुसी जिससे सड़क किनारे खाना बना रहे टैंकर खलासी और कार में सवार परिवार के तीन सदस्यों सहित चार लोगों की मौत हो गई।

थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जोधा ने बताया कि जयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरवा गांव के पास गुरुग्राम से महाराष्ट्र जा रही फॉर्च्यूनर कार सडक किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी जिससे कार में सवार गुरुग्राम निवासी सुषमा देवी (50), उनके पुत्र बुले (15), पुत्री देविका (20) और टैंकर खलासी आगरा निवासी हरबाज (22) की मौत हो गई जबकि कार चालक देशराज गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अजमेर रेफर किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि संभवत: कार चालक देशराज को झपकी लगने से हादसा हुआ है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये ब्यावर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि टैंकर चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है