लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में रिश्वत के मामलों में उपखंड अधिकारी, पटवारी समेत चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:28 IST

Open in App

जयपुर, 14 जून राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के अलग अलग मामलों में सोमवार को एक उपखंड अधिकारी एवं एक पटवारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवानलाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की विशेष अनुसंधान इकाई ने लसाड़िया उदयपुर के उपखंड अधिकारी सुनील झिंगोनिया को सोमवार को जयपुर में परिवादी से 50000 रुपए रिश्वत मांगने के प्रकरण में गिरफ्तार किया।

परिवादी ने शिकायत दी थी कि उपखंड अधिकारी (लसाड़िया) उसके वैध खनन कार्य को अनावश्यक रूप से बंद करने की धमकी देकर 50000 रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी ने परिवादी से प्रतिमाह एक लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। इसी बीच अधिकारी को कार्रवाई की भनक लग गई इसलिए उसे रंगे हाथों पकड़ने की कार्रवाई नहीं की जा सकी। ब्यूरो ने आरोपी उपखंड अधिकारी को जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कल संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा।

ब्यूरो की एक टीम ने उदयपुर जिले में मातासुला के पटवारी राजेंद्र सिंह चौहान को परिवारी से 10000 रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। परिवादी ने शिकायत की थी कि पेट्रोल पम्प आवंटन के बाद संबंधित कृषि भूमि के व्यावसायिक रूपान्तरण की प्रक्रिया में आवेदन एवं मौका रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को भिजवाने की एवज में चौहान डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

एक अन्य मामले में ब्यूरो ने सोमवार को पुलिस ग्रामीण बाड़मेर में एक हैड कांस्टेबल उगमदान चारण एवं इस्माईल नामक एक व्यक्ति को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया