लाइव न्यूज़ :

नकली शराब पीने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत, चार पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: March 15, 2021 13:49 IST

Open in App

प्रतापगढ़, 15 मार्च उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से सत्तर किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मनोहरपुर रामपुर डाबी में कथित रूप से नकली देशी शराब पीने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने इस संबंध में नवाबगंज के थाना प्रभारी, एक उपनिरीक्षक तथा दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया है।

पुलिस महानिरीक्षक कबीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के मनोहरपुर रामपुर डाबी गांव की सुनीता सरोज (55) उसके पति जवाहरलाल सरोज (56) विजय कुमार (35) तथा राम प्रसाद (40) ने शनिवार को थाना नवाबगंज क्षेत्र के नयापुरवा गोपालपुर निवासी बाबूलाल पटेल से कथित रूप से शराब खरीद कर पी थी, इसके बाद इन सबकी हालत गंभीर होने पर इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था ।

उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान 14 मार्च की रात चारों की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है ।

आरोपी बाबूलाल पटेल की पत्नी व उसके भाई सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह शराब थाना नवाबगंज से खरीदी गयी थी, जिसके लिए थाना प्रभारी नवाबगंज, एक उपनिरीक्षक और दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह