लाइव न्यूज़ :

बदायूं में कार की टक्कर में बच्ची समेत चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 24, 2021 11:36 IST

Open in App

बदायूं (उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में बिसौली-आंवला मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार की टक्‍कर में मोटरसाइकिल सवार एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई।

बदायूं के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि बरेली जिले के आंवला क्षेत्र के ढिलवारी गांव निवासी नरेश की बेटी पूजा की शादी बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के गांव अंबियापुर में हुई है। शुक्रवार को पूजा के घर पर कोई आयोजन था जहां नरेश (45) अपनी छोटी बेटी नंदिनी (8), गांव के ही अपने मित्र मेहरबान (42) और नरेश (44) के साथ एक ही मोटरसाइकिल से जा रहे थे।

उन्होंने बताया,‘‘ इनमें से कोई हेलमेट नहीं पहने था, जैसे ही ये लोग धर्मपुर बिहारीपुर गांव के पास पहुंचे कि सामने से आती तीव्र गति एक कार ने मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां नरेश और मेहरबान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला अस्पताल में रेफर किये गये नरेश और नंदिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई।’’

पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक फरार हो गया। वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी