लाइव न्यूज़ :

चाईबासा में एक ही परिवार के बच्चे समेत चार लोगों की निर्मम हत्या

By भाषा | Updated: October 2, 2021 15:47 IST

Open in App

चाईबासा, दो अक्टूबर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंद्रपोसी गांव में अपराधियों ने बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियारों से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गयी, मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है ।

चाईबासा के जगन्नाथपुर के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी इडुक डुंगडुंग ने बताया कि जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के केंद्रपोसी गांव में अपराधियों ने एक बच्चे सहित एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी ।

उन्होंने बताया कि यह वारदात शुक्रवार की रात की है और मरने वालों की पहचान ओनामू खंडैत, उसकी पत्नी मनी, भाई गोबरू और उनके बच्चे के रूप में की गयी है। अधिकारी ने ताया कि यह हत्या तेज धारदार हथियार से वार कर की गयी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार चारों के शव गांव के पास के धान के खेत से बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है लेकिन अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो सकी है हालांकि पुलिस को इस बात की आशंका है कि भूमि विवाद इस हत्याकांड का मुख्य कारण हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया