लाइव न्यूज़ :

बोकारो के पर्वतपुर कोल ब्लॉक में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसी, चार लोगों के दबने की आशंका

By भाषा | Updated: November 28, 2021 00:25 IST

Open in App

बोकारो, 27 नवम्बर झारखण्ड में बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़ी पर्वतपुर कोल ब्लॉक में अवैध उत्खनन के दौरान शुक्रवार को चाल धंसने से चार लोगों की दब कर मारे जाने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हुई है । यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा गयी है।

पुलिस सूत्रों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि इस तरह की दुर्घटना की अफवाह है लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग दब गये वे पर्वतपुर कोल ब्लॉक के बगल में स्थित तिलाटांड़ गांव की एक महिला एवं तीन परुष हैं।

घटना के बाद गांव में इस दुर्घटना की चारों ओर चर्चा है लेकिन मृतक के परिजनों के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है।

लोगों ने बताया कि घटना अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुई है। इस संबंध में पुलिस भी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए