मूर्ति विसर्जन के दौरान बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद में तीन बालक नदी में डूबे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 11:25 IST2021-10-16T11:25:53+5:302021-10-16T11:25:53+5:30

Four people drowned in Badaun and three boys in Firozabad during idol immersion. | मूर्ति विसर्जन के दौरान बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद में तीन बालक नदी में डूबे

मूर्ति विसर्जन के दौरान बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद में तीन बालक नदी में डूबे

बदायूँ / फिरोजाबाद (उप्र), 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में मूर्ति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में बदायूं में चार लोग और फिरोजाबाद जिले में तीन बालक नदी में डूब गए। इन लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बदायूं के कोतवाली उझानी क्षेत्र स्थित कछला गंगा घाट पर शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के लिए आए छह लोग गंगा भागीरथी नदी में डूब गए। इनमें से दो को तो बचा लिया गया लेकिन चार लोगों का पता नहीं चल सका है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम मूर्ति विसर्जन हेतु आए लोगों में से छह लोग गंगा की तेज धारा में बह गए जिनमे से दो लोगों को बचा लिया गया किंतु चार लोगों का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि आज सुबह पुनः अभियान चलाया गया है।

फिरोजाबाद से मिली खबर के अनुसार शुक्रवार शाम दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए गए तीन बालक यमुना नदी में डूब गए। शुक्रवार देर शाम तक उनकी खोजबीन के बाद शनिवार सुबह गोताखोरों व मोटर बोट के जरिए उनकी पुनः तलाश शुरू हुई। इसमें 12 वर्षीय गोपाल राठौर का शव बरामद हो गया, दो की तलाश जारी है।

उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार वर्मा ने बताया थाना लाइनपार क्षेत्र रामनगर निवासी 12 वर्षीय गोपाल राठौर, 11 वर्षीय नीरज बघेल एवं 16 वर्षीय विशाल मूर्ति विसर्जन को गए लोगों के साथ यमुना घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद तीनों किशोर नदी में नहाने उतर गए और बह गए। गोपाल राठौर का शव बरामद हो गया है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people drowned in Badaun and three boys in Firozabad during idol immersion.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे