लाइव न्यूज़ :

बिहार के गया जिले में अज्ञात बीमारी से एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की मौत, मचा हड़कंप, जांच में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2022 17:13 IST

मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उधर, एक के बाद एक चार लोगों की मौत से ग्रामीण सहमे हुए हैं और गांव छोड़ने का मन बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिलमौत से डरे सहमें ग्रामीण गांव छोड़ने को तैयारस्वास्थ्य विभाग की टीम ने बीमार लोगों का नमूना लिया

पटना:बिहार में गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के भदवर गांव में एक सप्ताह के अंदर अज्ञात बीमारी से चार लोगों की मौत हो जाने से हडकंप मच गया है। दो दिनों के बीच तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें शुक्रवार को दो सगी बहनों की मौत हो गई थी। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उधर, एक के बाद एक चार लोगों की मौत से ग्रामीण सहमे हुए हैं और गांव छोड़ने का मन बना रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन के निर्देश पर मेडिकल टीम भदवर गांव पहुंची और दो बीमार लोगों का नमूना लिया। बताया जाता है कि अज्ञात बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों में बाल गोविंद भुइंया की पत्नी अनरवा देवी, इंद्र भुइंया की पत्नी प्रेमनी देवी, फगुनिया भुइंया के बेटे सिरू और रामलाल भुइंया की पत्नी उर्मिला देवी शामिल हैं। 

बहन की मौत की सूचना पर छकरबंधा केनुआटांड मृतका उर्मिला देवी शुक्रवार को भदवर गांव पहुंची थी, शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की अचानक मौत से ग्रामीण अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इस बीमारी की चपेट में आने के बाद चक्कर आने लगता है और बेहोश होने के बाद फिर होश नहीं आता है। 

बताया जाता है कि इस गांव के महादलित टोले में रहने वाले लोगों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किसी तरह से लोग जीवन यापन करते हैं। यहां के लोगों का कहना है कि गांव में एक के बाद एक चार लोग असमय ही मौत के शिकार हो गए हैं। ऐसे में अब वे लोग गांव छोड़कर जाने का मन बना रहे हैं।

पूरे मामले पर डुमरिया पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी धर्मवीर कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम को प्रभावित गांव में भेजा गया था। टीम ने दो लोगों का सैंपल लिया है और बीमारी का पता लगाय जा रहा है। भदवर गांव के महादलित टोले में करीब 80 घर हैं। यहां के लोग किसी तरह लोग अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। वर्तमान में लोग जिंदगी बचाने के लिए स्वयं ही कई तरह के उपाय करने पर मजबूर हैं। 

टॅग्स :बिहारGaya
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी