लाइव न्यूज़ :

बिजनौर में दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 10:25 IST

Open in App

बिजनौर (उत्तर प्रदेश), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो कारों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इस बारे में बताया।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार घटना मंगलवार-बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे थाना स्योहारा अंतर्गत गांव सुल्तानपुर के पास एक स्कूल के सामने हुई।

पुलिस ने बताया कि घटना में एक कार में सवार उत्तर प्रदेश के शामली के निवासी नमनपाल (28) और मुजफ्फरनगर के रहने वाले संदीप (30) तथा उत्तराखंड में हरिद्वार के निवासी रावली महमूद की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया, ‘‘वहीं, घटना में बिहार के सीवान के रहने वाले दीपक सिंह (25) और उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले अंकित (26) घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दीपक की भी मौत हो गयी।’’

पुलिस के अनुसार घटना के बाद अन्य कार चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता