लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 14, 2021 12:15 IST

Open in App

बाराबंकी (उप्र), 14 जनवरी उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले में कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक युवक कन्नौज जिले का निवासी है। देवा, फतेहपुर और कोठी थाना क्षेत्र में हुए हादसों में मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम भारत लाल यादव (50) साइकिल से भानमऊ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गए। भारत लाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद सूचना मिलने पर गन्ना लदे ट्रक को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई की जा रही है।

कन्नौज निवासी मोहित कुमार (28) को तहसील चौराहे के पास रामनगर मार्ग की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देवा थाना क्षेत्र के भटेहटा गांव के पास बाइक से जा रहे कल्लू (45) और उनके भांजा पिंटू (25) ट्रक की टक्कर में घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी संजय मौर्या ने बताया कि ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया