उप्र के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:10 IST2021-07-23T21:10:38+5:302021-07-23T21:10:38+5:30

Four people died in separate incidents in Meerut and Mathura of UP | उप्र के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

उप्र के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

मेरठ, 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ और मथुरा में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लापता हो गये और सात लोग घायल हुये हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि मेरठ शहर के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर में एक मस्जिद की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गए, घायलों में से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान अफगान (38) और मोहम्मद इमरान (32) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दो की हालत नाजुक है।

दूरी ओर प्रदेश के मथुरा जनपद में शुक्रवार को यमुना में नहाने गए दो किशोरों की वृन्दावन स्थित देवरहा बाबा घाट पर गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान पुनीत (16) एवं आलोक (15) के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह दोनों घर से सुबह सैर के लिये निकले थे ।

मथुरा जनपद के एक गांव में एक अन्य घटनाक्रम में शुक्रवार को सुबह सैर करने गये दो बच्चे बच्चे लापता हो गए। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी का मामला दर्ज बच्चों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people died in separate incidents in Meerut and Mathura of UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे