लाइव न्यूज़ :

बांदा में सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 19, 2020 10:52 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 19 दिसंबर जिले में शुक्रवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मटौंध थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने शनिवार को बताया, "शुक्रवार की देर रात मुड़ेरी गांव के नजदीक कबरई से मटौंध जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गयी है। युवकों की पहचान खैराड़ा गांव निवासी मातादीन (30) और उसके साले छुट्टन (22) निवासी रायपुर गांव जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।"

उन्होंने बताया कि चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है तथा उसकी तलाश की जा रही है।

शुक्रवार को हुए एक अन्य सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। तिंदवारी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सैमरी गांव का विनय (19) और सुनील (23) बाइक पर सवार होकर सिमौनी गांव जा रहे थे, तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे विनय की मौत हो गयी है और सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसका कानपुर में इलाज चल रहा है।"

एक अन्य घटना के बारे में बांदा शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया "तिंदवारा गांव में एक टेंपो ने किसान भोला (65) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos