लाइव न्यूज़ :

गुजरात में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 20:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 24 जनवरी गुजरात में रविवार को देवभूमि-द्वारका जिले और भावनगर-अहमदाबाद राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कौथ पुलिस थाने के उपनिरीक्षक एचआर पटेल ने कहा कि अहमदाबाद के ढोलका तालुका में मोती बारू गांव के पास ट्रक ने एक एसयूवी कार को टक्कर मार दी जोकि भावनगर की ओर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है।

वहीं, दूसरी दुर्घटना देवभूमि द्वारका जिले में हुई। एक अधिकारी ने कहा कि मांजा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन ने भणवाड के स्कूटर सवार दंपति को टक्कर मार दी।

खम्भलिया पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में केतन परमार (39) और उनकी पत्नी ज्योति (37) की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो