लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 13, 2021 15:03 IST

Open in App

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 13 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर जिले में हुए चार अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि फेस-3 थाना क्षेत्र के छीजारसी गांव के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने शशि को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 82 कट के पास अभिषेक और उसके साथ बाइक पर सवार एक लड़की को एक अज्ञात पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में ज्ञानी भाटी (60) की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकिल को एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया था।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को जितेंद्र (19) मोटरसाइकिल से चचूड़ा दनकौर नहर के रास्ते जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे