लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 15, 2021 11:28 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गयी है और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।

थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेन्द्रनाथ राय ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर आंबापुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रही एक बाइक को कुचल दिया । उन्होंने बताया कि इस घटना में मोटरसाइिकल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान गाजीपुर क्षेत्र के इन्द्रो गांव निवासी चंद्रशेखर (40) व उसके छह साल के बेटे शुभम और हासिमपुर गांव के रामबरन (41) के रूप में हुई है।

एसएचओ ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार ट्रक को पकड़ लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। सरकारी अस्पताल में तीनों के शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

एक अन्य सड़क हादसे के बारे में खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आर.के. सिंह ने बताया कि नौबस्ता रोड़ पर रात करीब आठ बजे एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे इस दुर्घटना में लाडलेपुर गांव निवासी राकेश (45) की मौत हो गयी है और उसके साथ पीछे बैठे अमित (30) को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है। राकेश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह