बस हादसे में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 17, 2021 00:36 IST2021-01-17T00:36:54+5:302021-01-17T00:36:54+5:30

Four people died in a bus accident | बस हादसे में चार लोगों की मौत

बस हादसे में चार लोगों की मौत

जयपुर, 16 जनवरी राजस्‍थान के जालोर जिले में शनिवार देर रात एक हादसे में बस में सवार कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर बिजली के तारों से जा टकराई।

पुलिस उपाधीक्षक हिम्‍मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्‍ते से भटककर एक ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली के तारों से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी।

यह निजी बस बाडमेर से ब्‍यावर जा रही थी।

अधिकारी ने कहा कि चार व्‍यक्तियों की मौत हो गयी कई अन्‍य घायल हैं , राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people died in a bus accident

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे