लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में आंधी-तूफान से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 15, 2021 15:06 IST

Open in App

बलिया/ चित्रकूट/ बरेली (उप्र), 15 सितंबर बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सवरूपुर गांव में बुधवार सुबह बरसात के कारण एक दीवार गिर जाने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई तथा उसका पति व पौत्र घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सवरूपुर गांव में बुधवार सुबह रामबचन राजभर के घर की दीवार बरसात के कारण गिर गई,जिससे घर में मौजूद रामबचन राजभर (55), उनकी पत्नी पुरुषोत्तमी देवी (50) व पौत्र अमन दीप (7) मलबे में दब गये ।

ग्रामीण तत्काल तीनों को लेकर रसड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गये , जहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तमी देवी को मृत घोषित कर दिया,वहीं रामबचन को गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

रसड़ा कोतवाली के प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

एक अन्य मामले में चित्रकूट जिला मुख्यालय कर्वी के शंकर बाजार में मंगलवार रात एक घर की कच्ची दीवार ढह गई, जिसमें दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चित्रकूट जिला मुख्यालय के कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र के शंकर बाजार के खटकाना मुहल्ले में मंगलवार रात बारिश के दौरान एक घर की कच्ची दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला कुंती (68) की मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को मलबे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और हादसे की सूचना अधिकारियों को दे दी गयी है।

उधर बरेली जिले से मिली जानकारी के अनुसार आंधी-तूफान से दो बच्चों की मौत हो गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे