विषाक्त भोजन करने से चार लोगों की मौत
By भाषा | Updated: December 14, 2021 09:08 IST2021-12-14T09:08:14+5:302021-12-14T09:08:14+5:30

विषाक्त भोजन करने से चार लोगों की मौत
दाहोद (गुजरात), 14 दिसंबर गुजरात के जनजातीय बहुल दाहोद जिले के एक गांव में सोमवार को एक धार्मिक समारोह के दौरान संभवत: विषाक्त भोजन करने के बाद चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य बीमार हो गाए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोगों में से दो की हालत गंभीर है और उनका देवगढ़ बरिया के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि भुलवान गांव में जनजातीय समुदाय के एक पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संभवत: विषाक्त भोजन करने से लोगों की मौत हुई या निवासियों ने कोई देसी शराब पी होगी। उन्होंने कहा कि मौत के सटीक कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।