लाइव न्यूज़ :

शराब पीने से चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 20:27 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 31 मार्च प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर क्षेत्र में संदिग्ध रूप से मिलावटी शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश द्विवेदी ने बताया, "30 मार्च की रात उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित कटरिया गांव के निवासी दिलीप कोरी (48), उसके भाई प्रदीप कोरी (35), राकी गांव के रहने वाले उनके मामा सिद्धनाथ (65), आहर बीहर गांव निवासी रामकुमार प्रजापति (35) और धर्मेन्द्र (45) ने संभवतः शराब पी थी। रात में स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए उन्हें स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दिलीप, प्रदीप और सिद्धनाथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रामकुमार की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए उदयपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार प्रजापति को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

द्विवेदी ने बताया कि शराब पीने से बीमार हुए धर्मेन्द्र का उपचार अमेठी के निजी चिकित्सालय में चल रहा है। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र