लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 17:47 IST

Open in App

मंगलकोट (पश्चिम बंगाल), 13 जुलाई पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की हत्या के मामले में मंगलवार को चार लोगों को हिरासत में लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य अपराध जांच विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को मंगलकोट में उस घटनास्थल का दौरा भी किया जहां तृणमूल कांग्रेस के अंचल अध्यक्ष असीम दास की सोमवार को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिकारियों ने मौके से कुछ साक्ष्य भी एकत्र किए।

अधिकारी ने कहा, '' हमने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। ऐसा जान पड़ता है कि हत्यारे दास की जान-पहचान के ही थे। हम इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। शायद इस वारदात को निजी दुश्मनी अथवा राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है।''

सोमवार को हुई इस घटना के बाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध जारी है। राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए हैं। हालांकि, भाजपा का कहना है कि यह तृणमूल कांग्रेस के अंदरुनी झगड़े का नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?