लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:35 IST

Open in App

राजगढ़ (मध्यप्रदेश) 28 जनवरी मध्यप्रदेश में राजगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर दूर आगरा–मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदनखेड़ी गाँव के पास बृहस्पतिवार तड़के एक कंटेनर ट्रक और टवेरा वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर में टवेरा मे सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घायलों को सारंगपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

पचोर के थाना प्रभारी डी. पी. लोहिया ने बताया कि आगरा–मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उदनखेड़ी गाँव के पास हुए हादसे में उत्तप्रदेश के निवासी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोगों को गंभीर घायल अवस्था में सारंगपुर के सिविल अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण टवेरा वाहन की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान टवेरा चालक वसीम (25) निवासी मालेगाँव, मोहम्मद हुसैन (10) निवासी प्रतापगढ़, जावेद (35) निवासी रायबरेली के रूप में हुई है। एक अन्य व्यक्ति की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि टवेरा में सवार होकर मजदूर उत्तरप्रदेश से मजदूरी करने के लिए मालेगाँव (महाराष्ट्र) जा रहे थे। कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लॉकडाउन के दौरान ये मजदूर अपने घर लौट आए थे।

लोहिया ने बताया कि पुलिस कंटेनर ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?