महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों में चार लोगों की मौत, एक जख्मी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 14:03 IST2021-03-20T14:03:18+5:302021-03-20T14:03:18+5:30

Four people dead, one injured in blasts at chemical factory in Maharashtra | महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों में चार लोगों की मौत, एक जख्मी

महाराष्ट्र में रसायन फैक्ट्री में विस्फोटों में चार लोगों की मौत, एक जख्मी

मुंबई, 20 मार्च महाराष्ट्र में रत्नागिरि जिले के खेड़ तालुक में शनिवार सुबह एक रसायन फैक्ट्री में दो विस्फोटों में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और उनका एक सहकर्मी घायल हो गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल और पुलिस कर्मियों ने करीब 40 अन्य कर्मचारियों को बाहर निकाला।

रत्नागिरी के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘आज सुबह करीब नौ बजे रसायन फैक्ट्री की एक ईकाई में दो बड़े विस्फोट हुए। हादसे में घायल कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य कर्मचारी को गंभीर चोटें आयी हैं और उसका इलाज चल रहा है।’’

उन्होंने बताया कि विस्फोटों के बाद आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार फैक्ट्री में एक बॉयलर अत्यधिक गर्म होने के कारण फट गया। बहरहाल घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people dead, one injured in blasts at chemical factory in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे