झारखंड में जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला

By भाषा | Updated: October 12, 2021 00:45 IST2021-10-12T00:45:28+5:302021-10-12T00:45:28+5:30

Four people crushed by wild elephants in Jharkhand | झारखंड में जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला

झारखंड में जंगली हाथियों ने चार लोगों को कुचला

हजारीबाग/जमशेदपुर, 11 अक्टूबर झारखंड में सोमवार को तीन घटनाओं में जंगली हाथियों ने दो महिलाओं समेत चार लोगों को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हाथियों द्वारा हमले की घटनाएं हजारीबाग और पूर्वी सिंहभूम जिलों में हुई।

हजारीबाग पश्चिमी मंडल के मंडलीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर. एन. मिश्रा ने बताया कि हजारीबाग जिले के कटकुमडाग वन क्षेत्र के तहत आने वाले कूपा गांव में एक हाथी ने दो महिलाओं को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गयी। यह घटना सुबह हुई जब महिलाएं शौच के लिए गयी थीं।

एक अन्य घटना में हजारीबाग के बाहरी इलाके में सिरशी गांव में 66 वर्षीय व्यक्ति की हाथी के हमले में मौत हो गयी।

पूर्वी सिंहभूम जिले में चकुलिया पुलिस थाने के तहत आने वाले घागरा गांव में एक अन्य जंगली हाथी ने 62 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Four people crushed by wild elephants in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे