लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में चार लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: January 22, 2021 15:29 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 22 जनवरी जनपद गौतम बुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में आत्महत्या के चार मामले सामने आए।

पुलिस आयुक्त आलोक कुमार सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण अवतार (25) ने बृहस्पतिवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाले योगेश शर्मा ने भी अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रवक्ता ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले मोहित कसाना ने भी अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि आत्महत्या की एक और घटना कासना थाना क्षेत्र के एक गांव में सामने आई, जहां राधा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल