लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में चार लोगों ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:25 IST

Open in App

नोएडा, 26 दिसंबर गौतम बुद्ध नगर जनपद के तीन थाना क्षेत्रों में एक महिला समेत चार लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र अंतर्गत छीजारसी कॉलोनी में रहने वाले अरुण (25) ने बीती रात अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-45 स्थित सदरपुर कॉलोनी निवासी दानिश (22) ने भी बीती रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सिंह ने कहा कि थाना कासना क्षेत्र के कासना निवासी 29 वर्षीय युवक अंशु और इसी थाना क्षेत्र की निवासी 30 वर्षीय महिला प्रियंका ने भी बीती रात अपने घरों में पंखे से लटककर खुदुकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि अंशु व प्रियंका दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों की आत्महत्या में आपस में कहीं कोई संबंध तो नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने इन सभी लोगों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और सभी घटनाओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां