लाइव न्यूज़ :

नोएडा में चार अलग अलग स्थानों पर चार लोगों ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 16:33 IST

Open in App

नोएडा, 23 नवंबर नोएडा के सेक्टर-20 में रहने वाली वाली एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत चार अलग अलग स्थानों पर चार लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर—20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 20 में रहने वाली शिल्पा (25) ने सोमवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। उन्होंने बताया कि उसके दो दोस्तों ने गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शिल्पा सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और मानसिक तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव में रहने वाली राजेश्वरी (37) में मानसिक तनाव के चलते रविवार को जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के कानी गढ़ी गांव में रहने वाली बीना नामक महिला ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 20 में रहने वाले शिवचंद राय नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?