लाइव न्यूज़ :

नागपुर में तबलीगी जमात से जुड़े चार लोग कोरोना पॉजिटिव, औरंगाबाद में एक शख्स की मौत

By भाषा | Updated: April 5, 2020 16:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी जमात में शामिल हुए चार लोग महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कोरोना वायरस से रविवार को संक्रमित पाए गए।रंगाबाद जिले में 58 वर्षीय शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई है।

नागपुर, भाषा. दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में शामिल हुए चार लोग महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कोरोना वायरस से रविवार को संक्रमित पाए गए। वहीं औरंगाबाद जिले में 58 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। बुलढाणा की जिलाधीश सुमन चंद्रा ने बताया कि जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर नौ हो गए हैं जिनमें संक्रमण से जान गंवाने वाला एक व्यक्ति भी शामिल है। एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले में 58 वर्षीय शख्स की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। मराठावाडा क्षेत्र में कोविड-19 से मौत का यह पहला मामला है।

इस व्यक्ति को दो दिन पहले कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज के तौर पर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डीन ने एक विज्ञप्ति में बताया कि रविवार सुबह जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया और दोपहर को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस शख्स को मधुमेह और उच्च रक्तचाप की दिक्कत भी थी। शनिवार तक राज्य में 32 लोगों की मौत हुई जिनमें 22 मौत मुंबई में, दो पुणे में, पांच मुंबई महानगर क्षेत्र और एक-एक बुलढाणा, जलगांव तथा अमरावती में हुई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं