लाइव न्यूज़ :

दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:23 IST

Open in App

जयपुर, 10 अक्टूबर राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में प्रेम संबधों के चलते एक दलित युवक की पीट-पीट कर कथित रूप से हत्या किए जाने के मामले में रविवार को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर ने एक बयान में कहा कि इस मामले में अब तक चार नामजद आरोपी पीलीबंगा के प्रेमपुरा निवासी मुकेश कुमार, दलीप कुमार व सिकन्दर और सूरतगढ़ के सदर निवासी हंसराज को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि मृतक परिजनों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक जगदीश के परिवार को अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार नियम के तहत 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत सरकार पर निशाना साधा और इसकी घारे निंदा की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय, लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के मुख्यमंत्री वहाँ जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है, वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाना बन्द करें।’’

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध डॉक्टर रविप्रकाश ने बताया कि मृतक जगदीश और आरोपी मुकेश ओड आदि गांव प्रेमपुरा में एक दूसरे के पड़ोसी थे। मुकेश की पत्नी सुमन का जगदीश के साथ पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग था, जिसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार पंचायत भी हुई। मनमुटाव होने पर सुमन अपने पीहर चली गई और मुकेश के खिलाफ थाना सदर सूरतगढ़ में मामला दर्ज करवा दिया। दोनों परिवारों के बीच पंचायत में आपसी राजीनामा होने से दोनों अलग-अलग हो गये।

वहीं, जगदीश की पत्नी मंजू ने भी मनमुटाव के चलते अपने पति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था, जिसमें अदालत में चालान में पेश किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि अलग होने के बाद मुकेश की पत्नी सुमन, बच्चों के साथ पिछले दो साल से सूरतगढ़ में किराये के मकान में रह रही है। जहां सुमन के जगदीश से मिलने की बात आरोपी मुकेश कुमार एवं उसके परिवार वालों को पता चलने पर घटना के दिन 7 अक्टूबर को वे सूरतगढ़ में सुमन के किराये के मकान में पहुंचे।

उन्होंने बताया कि उस वक्त वहीं मौजूद जगदीश को मुकेश और 10 अन्य लोगों ने अगवा किया और सूरतगढ़ स्थित फॉर्म में ले जाकर उसे लाठियों से पीटा। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गम्भीर रूप से घायल जगदीश को बाइक से प्रेमपुरा में उसके घर के आगे फेंका और वहां से फरार हो गए। परिजनों ने जब तक उसे देखा, जगदीश की मौत हो चुकी थी।

डॉ रविप्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण और एससी-एसटी कानून की धारा 3 में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी मुकेश कुमार को तुरन्त गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच वृताधिकारी रावतसर रणवीर सिंह मीणा द्वारा किया जा रही है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मामले पर चुप्पी साधने के लिये शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था, राहुल जी आप लखीमपुर की चिंता ना करें, वहां योगी जी का शासन है आपके प्रिय गहलोत जी का नहीं! आप राजस्थान के प्रेमपुरा में इस दलित युवक की हत्या पर कुछ कहने की हिम्मत दिखाएं ताकि जनता को मालूम हो कि आप कितने सच्चे हैं?’’

उल्लेखनीय है कि घटना 7 अक्टूबर को हनुमानगढ़ के प्रेमपुरा इलाके में हुई जहां आरोपियों की पिटाई से जगदीश की मौत हो गई। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जिसमें वो पीड़ित को पानी पिलाते नजर आ रहे हैं और उसे बार-बार लाठियों से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो