लाइव न्यूज़ :

पुणे में नकली रेमडेसिविर बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:38 IST

Open in App

पुणे, 17 अप्रैल पुणे ग्रामीण पुलिस ने बारामती इलाके में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंजेक्शन की तीन शीशियों पर रेमडेसिविर का लेबल लगाया गया है, लेकिन वास्तव में उसमें तरल रूप में पारासिटामोल के अलावा कुछ भी नहीं था।

उल्लेखनीय है कि रेमडेसिविर कोविड-19 के उपचार के लिए उपयोग किया जाता है।

आरोपी नकली दवा 35,000 रुपये प्रति शीशी बेच रहे थे, जबकि इसकी अधिकृत बाजार कीमत लगभग 1,100 रुपये है।

बारामती मंडल के पुलिस उपाधीक्षक नारायण शिरगांवकर ने कहा, "हमने चार लोगों को आईपीसी, आवश्यक वस्तु अधिनियम, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम और औषधि (मूल्य नियंत्रण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।"

उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी के बारे में सूचना मिलने के बाद, उसे पकड़ने के लिए एक ग्राहक को भेजा गया और उसे बेचने वाले दो व्यक्तियों को बारामती एमआईडीसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण रेमडेसिविर दवा की मांग इन दिनों काफी बढ़ गई है।

उनकी पहचान प्रशांत घरात और शंकर भिसे के रूप में की गई। उनसे पूछताछ के बाद दिलीप गायकवाड़ और संदीप गायकवाड़ की गिरफ्तारी हुई।

शिरगांवकर ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों के कब्जे से तीन नकली रेमडेसिविर की शीशियां जब्त की गईं।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह