लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ‘बेअदबी’ के मामले में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:12 IST

Open in App

जम्मू, 15 मई जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में ‘‘बेअदबी’’ के मामले में शनिवार को चार लोग गिरफ्तार किए गए।

राजौरी पुलिस ने एक बयान में बताया कि ख्वास इलाके में ‘‘बेअदबी’’ की घटना के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाना और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करना) और 429 (मवेशियों को मारना या घायल करना, आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उसने बताया कि गवाहों के बयानों और जांच के दौरान मिले तकनीकी सबूतों के आधार पर चार मुख्य आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने कहा, ‘‘कई पुलिस दलों ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की और अंतत: सभी मुख्य चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

पुलिस ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया में भरोसा रखने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो