लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कारोबारी के अपहरण की कोशिश करने वाले चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली में एक कारोबारी का कथित तौर पर अपहरण कर उसके परिवार से दो करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की कोशिश करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुमित दलाल (28), विजय (27), अमित (25) और सुमित दहिया (21) के रूप में की गयी है। सभी आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।

पुलिस को बुधवार-बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात सूचना मिली की चार लोगों ने पिस्तौल के बल पर एक कारोबारी का मोबाइल फोन और उसकी कार लूट ली है। इसके बाद आरोपी पीरागढ़ी की ओर फरार हो गए। पुलिस ने इसके बाद आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे सभी कार को छोड़कर नजदीक के खेतों में भाग गए।

पीड़ित कारोबारी ने कहा कि चारों आरोपी एक कार में सवार थे और उन्होंने उसकी एसयूवी में टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गयी। इसके बाद चारों ने कारोबारी की कार की चाभी और मोबाइल फोन छीन लिया। चारों ने कारोबारी का अपहरण करने की भी कोशिश की, लेकिन उसने चिल्लाकर वहां से गुजर रहे लोगों को एकत्र कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कारोबारी का मोबाइल फोन और कार की चाभी लेकर फरार हो गए।

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने कहा' पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार शाम को सुमित दलाल और विजय को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस भी बरामद किए गए।'

पुलिस उपायुक्त के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कारोबारी की गाड़ी चोरी करने की नहीं बल्कि उसका अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे ताकि उसके परिजनों से दो करोड़ रुपये की मांग कर सकें।

आरोपियों ने बताया कि यह षड़यंत्र सुमित दलाल ने रचा था, जोकि कारोबारी की पत्नी की कार चलाता था। दलाल ने अपने दोस्तों को भी इस षड़यंत्र में शामिल कर लिया। पूछताछ के बाद अमित और दहिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं