लाइव न्यूज़ :

हनीट्रैप का सहारे लोगों को लूटने वाले गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2021 00:15 IST

Open in App

मथुरा, एक जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर ‘हनीट्रैप’ के सहारे धनवान लोगों को साजिश का शिकार बनाकर उनसे लाखों की रकम ऐंठने वाले गिरोह के सरगना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने दस लाख रुपए ऐंठने की उनकी साजिश को विफल कर दिया है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘इस गिरोह द्वारा लोगों को फंसाने के बारे में पता तब लगा, जब फरीदाबाद (हरियाणा) के छायसां निवासी भिक्की भाटी पुत्र सोहन लाल ने मथुरा के थाने में मामला दर्ज कराया ।

भाटी ने आरोप लगाया कि कराया कि विगत 26 दिसम्बर को रिया नामक एक लड़की का फोन आया और उसने उसे वल्लभगढ़ बुलाया। दोनों की मुलाकात बेहद अच्छी रही और बाद में उसके साथ उसकी दोस्ती हो गई। उसने अगले ही दिन मथुरा घुमाने का आग्रह कर यहां बुलाया। उसके आमंत्रण पर वे अपने मित्र के देवेंद्र के साथ मथुरा आ गए।’

उन्होंने पुलिस को बताया, ‘जब हम लोग मथुरा में घूम ही रहे थे कि तभी

टाउनशिप तिराहे के करीब प्रतिवादीगण सरगना अमरपाल सोरोत, जतिन साहू, राजेश उर्फ राजू भाटी एवं दिव्या शर्मा ने हमारी गाड़ी रोक कर रिया को बुला लिया ।

भाटी ने अपनी शिकाय में कहा है कि उसके सामने ही उन लोगों ने आरोप लगाया कि मैंने रिया के साथ बलात्कार किया है। इसलिए मैं इसके एवज में उन्हें दस लाख रुपए दूं। अगर ऐसा न किया, तो मेरे खिलाफ बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे। उन्होंने हम दोनों को रोक लिया और बताई गई रकम देने के बाद ही

छोड़ने को कहा।’

भाटी के हवाले से एसएसपी ने बताया, ‘तब मैंने जान छुड़ाने के लिए मेरे पास

जितनी भी रकम उस समय मौजूद थी, दे दी और बाकी 30 दिसम्बर को भुगतान करने

का आश्वासन देकर जान छुड़ाई। इसके बाद थाने पहुंचकर उन लोगों के खिलाफ 29 दिसम्बर को भादंवि की विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कराया ।

ग्रोवर ने बताया, ‘तब पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्तों की लोकेशन तलाश कर पहले पलवल के होडल कस्बे के बेड़ापट्टी निवासी अमरपाल सोरोत (35) को धर दबोचा। जिसने पुलिस को बताया कि मैं काफी समय से धनाड्य लोगो को अपने गिरोह की महिला मित्रों की सहायता से फंसाकर झूठे मुकदमे का भय दिखाकर उनसे रुपए ऐंठता था । यदि कोई व्यक्ति रुपए नहीं देता, तो उसके विरुद्ध बलात्कार का झूठा मुकदमा लिखवाकर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूलकर रफा-दफा कराते रहे।’

पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है । उन्हेांने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन