लाइव न्यूज़ :

उप्र में महिला की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 30, 2021 14:52 IST

Open in App

नोएडा, 30 जुलाई उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में रहने वाली एक महिला शशि (40) को 16 जुलाई को उसके घर से उसकी सहेली अंजलि बुलाकर ले गई थी। उन्होंने बताया कि अंजलि ने अपने पति विरेंदर, देवर दिनेश तथा ससुर के साथ मिलकर शशि की गला दबाकर हत्या कर दी तथा शव को हापुड़ के सिंभावली के पास गंग नहर में फेंक दिया था।

उन्होंने बताया कि 18 जुलाई को हापुड़ जिला पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी अंजलि ने इस मामले में पुलिस को बताया था कि 18 जुलाई को उसका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की।

सिंह ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शशि से लाखों रुपये का कर्ज लिया था। शशि ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी। पैसे वापस नहीं करने की नियत से उसने अपने पति, देवर और ससुर के साथ मिलकर साजिश रची तथा उसे घर से अपने साथ ले गई और उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल