लाइव न्यूज़ :

मथुरा में नकली शराब बनाने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:44 IST

Open in App

मथुरा, पांच जून उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बरसाना पुलिस ने शुक्रवार को नकली शराब बनाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर शराब बनाने का समान जब्त किया है।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दो दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि बरसाना के थाना प्रभारी आजाद पाल सिंह ने मुखबिरों की जानकारी पर थाने के पास ही एक स्थान पर छापा मारा और 30 पेटी शराब व शराब बनाने का सामान, कच्चा माल, नकली रैपर, बोतलें व ढक्कन आदि बरामद किए। इस मामले में आरोपी के दो पुत्र और उनके साथियों सहित चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में दो दरोगा शिवकुमार शर्मा और अर्जुन राठी एवं सिपाही रवि कुमार, गजेंद्र कुमार और युवराज सिंह आदि को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह