लाइव न्यूज़ :

पैसे के विवाद में हुई एक व्यक्ति की हत्या को लेकर चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:07 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 12 सितंबर गाजियाबाद के एक गांव में पैसे को लेकर एक व्यक्ति की हत्या किये जाने के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान दल) ने मसूरी थानाक्षेत्र में शिव गंगा नगर से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दो सितंबर को मुकीमपुर गांव निवासी नरेश की हत्या करने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा हथियारों की आपूर्ति करने को लेकर भी दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि नरेश के भाई की शिकायत पर अंकुश, नितिन उर्फ भोलू, ओमवीर और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की अधारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि अमित और विनीत इस वारदात में संलिप्त थे। उनके नाम अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज की गयी प्राथमिकी में शामिल किये गये हैं।

पुलिस के मुताबिक नरेश ने भोलू से 36,000 रूपये लिये थे और बाद में 10,000 रूपये ही लौटाये। भोलू उसपर बाकी रकम चुकाने के लिए दबाव बना रहा था, उनके बीच कई बार बहस भी हुई। नरेश ने भोलू को धमकी दी कि वह उसकी शिकायत पुलिस से कर देगा।

पुलिस के अनुसार दो सितंबर को भोजपुर की प्रखंड विकास समिति का सदस्य भोलू अपने साथियों के साथ मुकीमपुर गांव पहुंचा और उसने किसी अन्य के फोन करा कर नरेश को बुलाया तथा जब वह वहां पहुंचा तो उन सभी ने उसपर गोलीबारी कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?