विवादित जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 14, 2021 21:34 IST2021-02-14T21:34:36+5:302021-02-14T21:34:36+5:30

विवादित जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
बलिया, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में रविवार को एक विवादित जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के कुसौरा गांव में आंबेडकर बस्ती के लोगों ने प्रशासन की अनुमति लिए बगैर एक जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस पर गांव के दूसरे वर्ग के लोगों ने भूमि को विवादित करार देते हुए इसका विरोध किया।
सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को फौरन हटवा दिया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।