लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में तेंदुए का शिकार करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:26 IST

Open in App

भोपाल, चार अप्रैल मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के नयापुरा के जंगल में पिछले साल एक तेंदुए का शिकार करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) आलोक कुमार ने रविवार को बताया, ‘‘पिछले वर्ष 9-10 जुलाई, 2020 को घायल तेंदुए की सीटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर में गन शॉट के लोहे के 46 छर्रे मिलने से शिकार की पुष्टि हुई थी। इस सिलसिले में 13 दिसंबर 2020 को मामला दर्ज किया गया।’’

उन्होंने बताया कि जांच के बाद इंदौर जिले के निवासी रामचरण, विष्णु, रमेश और राजेन्द्र को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

कुमार ने बताया कि आरोपियों से शिकार में प्रयुक्त दो बंदूक, तीन तलवार, पांच कारतूस और खोखे, जंगली सुअर के छह जबड़े, एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ, दो नग जंगली जानवर के खून से सने कपड़े, एक फालिया, दो बड़े चाकू, बंदूक के लोहे के छर्रे आदि बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वे पिछले कई साल से वन्य-प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। मामले में आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह